मार्किट मे धूम मचाने के लिए तैयार Yamaha MT 15 V2, शक्तिशाली इंजन और कंटाप लुक के साथ मिलेगा एडवांस फीचर्स

Yamaha MT 15 V2: जब भी कोई युवा पहली बार बाइक खरीदने का सपना देखता है, तो उसके मन में कुछ चीज़ें ज़रूर घूमती हैं जैसे कि दमदार पिकअप, जबरदस्त लुक, और बाइक राइड करने में जबरदस्त फील जो हर एक राइड को खास बना देता है। Yamaha ने इस बात को अच्छे से समझा है, और शायद इसी कारण से Yamaha MT 15 V2 आज के युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। आइए जानते हैं कि इस बाइक में ऐसा क्या खास है जो हर किसी को अपना दीवाना बना देती है।

Yamaha MT 15 V2
Yamaha MT 15 V2

Yamaha MT 15 V2 Design 

Yamaha MT 15 V2 का डिज़ाइन एकदम अट्रैक्टिव और मॉडर्न है। इसका फ्रंट फेस यानि चेहरा बिल्कुल किसी रोबोट की तरह लगता है, जो सड़क पर आते ही लोगों की नजरें अपनी ओर खींच लेता है। इस बाइक में आपको काफी रंग मिल जाते है। Cyan Storm, Ice Fluo-Vermillion, Metallic Black, Cyber Green, Racing Blue जैसे कुल 8 ऑप्शन हैं, जो हर किसी की पर्सनालिटी से मैच कर जाएं।

Yamaha MT 15 V2 परफॉर्मेंस 

Yamaha MT 15 V2 में 155cc का इंजन मिल जाता है जो कि एक सिंगल सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है यह इंजन 18.1 bhp की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ये वहीं इंजन है जो Yamaha की एक दूसरी बाइक Yamaha R15 V4 में आता है, लेकिन MT 15 का गियर रेशियो थोड़ा छोटा रखा गया है ताकि बाइक जल्दी पिकअप पकड़ सके और यही वजह है कि ये बाइक ट्रैफिक में भी एक रॉकेट की तरह चलती है।

इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स है और साथ ही एसिस्ट व स्लिपर क्लच दिया गया है। मतलब गियर बदलना आसान, स्मूथ और झटकों से फ्री होता है। इसका राइड एक्सपीरियंस खासकर शहर की सड़कों पर बहुत ही मजेदार रहता है। इसके फ्रंट में 37mm का यूएसडी फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है जो खराब रास्तों पर भी सफर को आरामदायक बनाता है।

Yamaha MT 15 V2 सेफ्टी 

Yamaha MT 15 V2 में डुअल चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यानी अगर आप बारिश में भी तेज रफ्तार से चल रहे हों, तो भी ये बाइक आपको फिसलने से बचाएगी। आगे 282mm और पीछे 220mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो ब्रेकिंग को पावरफुल और भरोसेमंद बनाते हैं।

Yamaha MT 15 V2 टेक्नोलॉजी 

Yamaha ने इस बाइक को युवाओं की जरूरत के हिसाब से पूरी तरह स्मार्ट बनाया है। इसमें एक LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। आप अपने फोन को Yamaha की मोबाइल ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे आपको SMS, कॉल, ईमेल अलर्ट, फोन बैटरी लेवल जैसी जानकारियां सीधी बाइक की स्क्रीन पर मिलती हैं। इतना ही नहीं, ये ऐप आपके फ्यूल कंज़म्पशन को ट्रैक करता है, मेंटेनेंस की जानकारी देता है और बाइक कहां पार्क की थी ये भी याद रखता है।

Yamaha MT 15 V2 माइलेज 

इस बाइक की माइलेज भी कमाल की है, अगर आप इसे सही तरीके से चलाएं तो ये आपको लगभग 45 से 50 km/l तक की माइलेज दे सकती है। Yamaha की विश्वसनीयता और सर्विस नेटवर्क भी देशभर में काफी अच्छा है, जिससे मेंटेनेंस भी आसान और भरोसेमंद हो जाता है।

Yamaha MT 15 V2 Price

अब बात करें इसकी कीमत की तो Yamaha MT 15 V2 की शुरुआत ₹1,70,583 (एक्स-शोरूम) से होती है। वहीं इसका MotoGP Edition और Deluxe वर्जन ₹1,75,269 और ₹1,75,280 में मिलते हैं। इस कीमत में मिलने वाला लुक, परफॉर्मेंस और फीचर्स वाकई इस बाइक को पैसा वसूल बाइक बना देते हैं।